मुड़िलाडीह के ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को दिया पत्र
सोनभद्र। जिले के घोरावल तहसील क्षेत्र के मुड़िलाडीह गांव के लोग वृहस्पतिवार को एसडीएम को सौंपा पत्र। प्रार्थना पत्र के माध्यम से ग्रामीणों ने अवगत कराया हैं कि
भगवनिया तालाब पर प्राचीन शिव जी की व पार्वती आदि देवी देवता का मंदिर बना है। जिसकी पूजा आदि का काम श्याम लाल गिरि निवासी जमगॉई द्वारा लगभग काफी दिनों से किया जाता है। जिसमें दिनांक- 04.10.2026 दिन रविवार को सुबह हम ग्रामीण जनों को पता चला कि मंदिर से मूर्ति व उसमें लगा पीतल का घण्टा आदि सब गायब है।
तत्काल सूचना 112 नं तथा कार्यालय पुलिस अधीक्षक सोनभद्र पर की गई। जिसकी सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और कार्यवाही का आश्वासन दे कर चली गई। मीडिया के लोग भी मौके से पहुंच कर प्रकरण को संज्ञान में लिया व प्रमुखता से अपने अपने समाचार पत्र में छापा तथा सोशल मीडिया तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर प्रमुखता से चलाया है। किन्तु अब तक कोई भी खुलासा प्रकरण का नही हुआ।
जिससे तमाम ग्रामीणजन पुनः अवगत कराते हुए कहा हैं कि मामले का संज्ञान लेकर अतिशीघ्र दिनांक- 11.10.2026 तक स्पष्ट रूप से ग्रामीणों को विषय से संतुष्ट करें। अन्यथा 12.10.2026 को सुबह 9रू00 बजे से शायं 4रू00 बजे तक हम ग्रामीणजन घोरावल राबर्ट्सगंज मुख्य मार्ग को जाम कर धरना प्रदर्शन शान्ति पूर्वक करेंगे। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी।इस अवसर पर तमाम लोग मौजूद रहे।