मकान गिरने की सूचना पर मौके पर पहुंचे वीरेंद्र सरोज फौजी, पीड़ित परिवार को दिलाया मदद का भरोसा

प्रातःकाल एक्सप्रेस
कौशाम्बी। मंझनपुर नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र सरोज ‘फौजी’ ने पंडरिया सुकुवारा निवासी हिरनिया सरोज पत्नी स्व. विजय सरोज के मकान गिराए जाने की सूचना पर उनके घर पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने परिवार की स्थिति जानी और आवास एवं भूमि से जुड़ी समस्या को गंभीरता से सुना।
मामले को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र सरोज फौजी ने उपजिलाधिकारी को साथ लेकर दोबारा मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से परिवार की समस्या का शीघ्र समाधान कराने तथा पात्रता के अनुसार आवास और भूमि उपलब्ध कराने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।
वीरेंद्र सरोज फौजी ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि संकट की इस घड़ी में उन्हें अकेला नहीं छोड़ा जाएगा और हरसंभव सहयोग एवं मदद उपलब्ध कराई जाएगी।
नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि जरूरतमंद परिवारों की समस्याओं का समाधान कराना और कठिन समय में उनके साथ खड़ा होना उनकी प्राथमिकता है। मौके पर उनकी सक्रियता से पीड़ित परिवार को जल्द समाधान की उम्मीद जगी है।
इस खबर को शेयर करें