National
महर्षि कॉलेज ऑफ फार्मेसी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया विश्व फार्मासिस्ट दिवस
कौशाम्बी। महर्षि कॉलेज ऑफ फार्मेसी में शुक्रवार को विश्व फार्मासिस्ट दिवस उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों की सहभागिता बढ़ाने तथा फार्मेसी के क्षेत्र के प्रति जागरूकता एवं रुचि विकसित करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इनमें साइंटून्स, जागरूकता रैली, नुक्कड़ नाटक, पोस्टर प्रेजेंटेशन, रील मेकिंग एवं लीफलेट सहित विभिन्न गतिविधियां शामिल रहीं, जिनमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। इस दौरान जागरूकता रैली निकाली गई तथा नुक्कड़ नाटक का भी प्रभावी प्रस्तुतीकरण किया गया।
कार्यक्रम में कॉलेज के मैनेजिंग डायरेक्टर प्रखर श्रीवास्तव की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर फार्मेसी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मयंक श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को प्रेरणादायक प्रसंग के माध्यम से फार्मासिस्ट की महत्वपूर्ण भूमिका एवं औषधियों के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने भगवान हनुमान द्वारा संजीवनी बूटी लाने के प्रसंग का उल्लेख करते हुए भगवान हनुमान एवं सूर्य देव के बीच हुए संवाद के माध्यम से औषधियों के महत्व को समझाया। उन्होंने बताया कि लक्ष्मण जी के लिए संजीवनी बूटी लाने के दौरान भगवान हनुमान ने सूर्य देव से विनम्र प्रार्थना की थी। पोस्टर प्रेजेंटेशन में लक्ष्मी केसरवानी, रील मेकिंग में शिवम यादव एवं आदित्य यादव, लीफलेट में स्वाति पांडे तथा साइंटून्स में मोइन उद्दीन ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अन्य विद्यार्थियों को भी मेडल, पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में फार्मेसी पेशे के प्रति जागरूकता, रचनात्मकता एवं टीम भावना को प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम में जनरल मैनेजर समर अब्बास एवं फार्मेसी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मयंक श्रीवास्तव सहित शिक्षकगण उपस्थित रहे। इस अवसर पर मनीष केशरवानी, नागेंद्र त्रिपाठी, अनुराग सिंह, अंतिमा शुक्ला, ब्रजेंद्र सिंह, हरिमोहन मौर्य, काजल पटेल, शशांक यादव, मनीष सिंह चैहान, शिखा मिश्रा एवं भानु प्रताप सिंह सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।