मड़िहान में सरकारी जमीन पर कब्जे के आरोप, करणी सेना ने किया प्रदर्शन
मीरजापुर। मड़िहान तहसील क्षेत्र के ददरी खुर्द गांव में थर्मल पावर प्लांट के विस्तार को लेकर श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। संगठन ने जिलाधिकारी को पत्रक सौंपकर प्लांट के विस्तार पर रोक लगाने और कथित तौर पर कब्जाई गई करीब 100 एकड़ सरकारी जमीन की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की।
जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह गहरवार एडवोकेट ने आरोप लगाया कि प्लांट के लिए किसानों की भूमि कम कीमत पर ली गई है और सरकारी जमीन, नाले व जंगल क्षेत्र पर भी कब्जे का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने किसानों के मुआवजे, पानी की कमी, प्रदूषण और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच की मांग की।
प्रदर्शन में किशन सिंह, राजमणि दुबे, प्रमोद कुमार सिंह, राजू मंगला पति सिंह, धर्मजीत सिंह, शाश्वत सिंह, मंगल सिंह, अतुल सिंह, मोहित सिंह और अवनीश सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।