मॉडर्न कॉलेज ऑफ फार्मेसी, झांसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस का भव्य आयोजन

झांसी। मॉडर्न कॉलेज ऑफ फार्मेसी, झांसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर एक भव्य एवं गरिमापूर्ण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को फार्मासिस्ट की महत्वपूर्ण भूमिका, स्वास्थ्य सेवाओं में उनके योगदान तथा फार्मेसी क्षेत्र के व्यावसायिक एवं सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक करना रहा।

इस अवसर पर संस्थान के फाउंडर चेयरमैन कैप्टन अरविन्द विश्वनाथन, फाउंडर चेयरपर्सन श्रीमती शांति विश्वनाथन, चेयरमैन डॉ. रोहिन विश्वनाथन, चेयरपर्सन श्रीमती अंशिता विश्वनाथन, मैनेजिंग डायरेक्टर श्री अपूर्व शुक्ला एवं ग्रुप डायरेक्टर श्रीमती रत्ना विश्वनाथन ने विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर सभी विद्यार्थियों एवं फार्मेसी समुदाय को शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा फार्मेसी एवं स्वास्थ्य जागरूकता से संबंधित विभिन्न प्रस्तुतियाँ एवं गतिविधियाँ प्रस्तुत की गईं। विद्यार्थियों ने औषधियों के सुरक्षित एवं तर्कसंगत उपयोग तथा समाज एवं स्वास्थ्य व्यवस्था में फार्मासिस्ट की भूमिका को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर फार्मेसी विभाग के प्राचार्य ने विद्यार्थियों को फार्मेसी के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों, व्यावसायिक नैतिकता एवं फार्मासिस्ट की सामाजिक जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए उन्हें निरंतर सीखने, नवाचार एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में उपस्थित विभिन्न विभागों के प्राचार्यगण एवं अतिथियों ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम में मॉडर्न कॉलेज ऑफ फार्मेसी के शिक्षकगण, कर्मचारीगण एवं छात्र-छात्राओं की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम का सफल आयोजन विद्यार्थियों एवं समस्त स्टाफ के सहयोग से संपन्न हुआ।
इस खबर को शेयर करें