मॉडल कंपोजिट विद्यालय के निर्माण से बच्चों को मिलेगी अच्छी शिक्षा.सांसर प्रवीण पटेल , 24ण्42 करोड़ की लागत से बनेगा मुख्यमंत्री माडल कंपोजिट विद्यालयए शिक्षा को मिलेगी नई उड़ान

प्रयागराज। जिले के ऐतिहासिक श्रृंगवेरपुर धाम के ग्रामसभा अब्दुल्लापुर में ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को आधुनिकए सुसज्जित और उच्चस्तरीय शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल की आज शुरुआत हुई है। बुधवार को प्रातः 10 बजे अब्दुल्लापुर श्रृंगवेरपुर धाम में 2442ण्78 लाख रुपये की लागत से बनने वाले श्मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालयश् का भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ।
मुख्य अतिथि सांसद प्रवीण पटेल थे जबकि फाफामऊ विधानसभा क्षेत्र के विधायक गुरु प्रसाद मौर्य विशिष्ट अतिथि । इस महत्वाकांक्षी परियोजना का आयोजन बेसिक शिक्षा विभाग प्रयागराज की ओर से किया गया है। पं ललित प्रसाद मिश्र ने विधि.विधान से भूमि पूजन कराया। इस दौरान फूलपुर सांसद प्रवीण पटेलए फाफामऊ विधायक गुरु प्रसाद मौर्यए बीएसए अनिल कुमारए श्रृंगवेरपुर धाम के बीईओ वीरेंद्र कुमार कनौजिया के अलावा कई विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकोंए जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। सांसद प्रवीण पटेल ने कहा कि इस मॉडल कंपोजिट विद्यालय के निर्माण से ग्रामीण अंचल के बच्चों को शहरी तर्ज पर बेहतरीन शैक्षणिक माहौलए आधुनिक प्रयोगशालाएंए स्मार्ट क्लासरूम और खेलकूद के उन्नत साधन एक ही परिसर में मिल सकेंगे। विधायक गुरु प्रसाद मौर्य ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इस पहल से गांव के बच्चों के लिए शिक्षा के नए अवसर मिलेंगे। उनका सर्वांगीण विकास होगा। बीएसए अनिल कुमार ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को नई ऊंचाइयों पर ले जाने और ड्रॉपआउट रेट को कम करने की दिशा में समग्र शिक्षा के अंतर्गत यह कदम मील का पत्थर साबित होगा। श्रृंगवेरपुर धाम के बीईओ वीरेंद्र कुमार कनौजिया ने कहा कि हमारा प्रयास रहेगा कि विद्यालय में शिक्षा का स्तर बेहतर हो। बच्चों को सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। विद्यालय के निर्माण से लेकर संचालन तक विभाग की ओर से हर संभव सहयोग किया जाएगा।
इस खबर को शेयर करें