National
लायंस क्लब पावन-गंगा का 12वां अधिष्ठापन समारोह संपन्न, जन्मोत्सव भी मनाया
प्रातःकाल एक्सप्रेस
प्रयागराज। लायंस क्लब इलाहाबाद पावन-गंगा का 12वां अधिष्ठापन समारोह रविवार को सिविल लाइंस स्थित एक होटल में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ मंडलाध्यक्ष उदय चंदानी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर मुकुंद लाल टंडन, डॉ. अर्पण धर दुबे, नितिन यशार्थ सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
दीक्षा अधिकारी डॉ. अर्पण धर दुबे ने छह नए सदस्यों को लायनवाद की दीक्षा दिलाकर मंडल पिन लगाया। उपमंडलाध्यक्ष प्रथम उमेश चंद्र कक्कड़ ने वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाकर अधिष्ठापित कराया।
नई कार्यकारिणी में लायन रश्मि पुरवार अध्यक्ष, लायन शालिनी मेहरोत्रा सचिव और लायन राशि टंडन कोषाध्यक्ष चुनी गईं। मंडलाध्यक्ष उदय चंदानी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर नई टीम को बधाई दी। निवर्तमान अध्यक्ष लायन संजय चड्ढा ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष रश्मि पुरवार को पदभार ग्रहण कराया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष रश्मि पुरवार ने सभी का अभिवादन करते हुए क्लब के आगामी सेवा लक्ष्यों की जानकारी दी। शिक्षक दिवस के अवसर पर क्लब द्वारा चयनित शिक्षिकाओं को सम्मान-पत्र, अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
समारोह में क्लब के तीन सदस्योंकृचीफ मीडिया चेयरपर्सन लालू मित्तल, डॉ. उमा जायसवाल और नवनिर्वाचित अध्यक्ष रश्मि पुरवारकृका जन्मदिन भी केक काटकर मनाया गया। मंडलाध्यक्ष उदय चंदानी ने कहा कि पावन-गंगा प्रयागराज का एक उत्तम मॉडल क्लब है। उन्होंने सभी लायन सदस्यों से समर्पण भाव से सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने और ‘वी सर्व’ के उद्देश्य को सार्थक करने का आह्वान किया।
मंच पर नितिन यशार्थ, कुंवर बीएम सिंह, मंडल सचिव राकेश मोहन बालाजी, मंडल कोषाध्यक्ष सतीश टंडन, प्रो. बृजेंद्र बाजपेई, रीजन चेयरपर्सन अनूप सिंह, जोन चेयरपर्सन शालिनी गुप्ता और अधिष्ठापन समारोह संयोजक अजीत मेहरोत्रा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में चीफ मीडिया कोऑर्डिनेटर लालू मित्तल, मंडल मुख्य सलाहकार डीजी अनिल जायसवाल, अभय मेहरोत्रा, रेखा जायसवाल, नीरजा मेहरोत्रा, अशोक चड्ढा, शोभित टंडन, लायन डॉ. प्रदीप अग्रवाल, प्रीति टंडन, पूनम मेहरोत्रा, मीनू चड्ढा, नीरा टंडन, अर्चना जायसवाल, कविता संध्या, मिलन मेहरोत्रा, अनिल टंडन सहित बड़ी संख्या में लायन सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सचिव शालिनी मेहरोत्रा ने आभार व्यक्त किया। अध्यक्ष रश्मि पुरवार ने सभा समाप्ति की घोषणा की।