लखनऊ में अल्पसंख्यक आयोग के सदस्यों से मिले जय हिंद मानवाधिकार के पदाधिकारी

मीरजापुर। जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज अहमद और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शमशेर गाजीपुरी ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इंदिरा भवन स्थित अल्पसंख्यक आयोग में अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य मोहम्मद असलम, सरदार परविंदर सिंह और सैयद सिराज अब्बास रिजवी से मुलाकात की।
इस दौरान उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन के माध्यम से मानव जाति के विषय में, मस्जिद-मदरसा से संबंधित तमाम अल्पसंख्यक मुद्दों पर चर्चा हुई। आयोग के सदस्यों ने जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन की ओर से उठाई गई पहल पर कहा कि आयोग तक मामला आने पर पीड़ित को न्याय दिलाया जाएगा और दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी, जिससे समाज में बुराइयां खत्म होंगी।
फिरोज अहमद ने बताया कि संस्था मानव जाति के लिए समय-समय पर जनकल्याणकारी कार्य करती रहती है, कैंप लगाकर महिलाओं के प्रति महिला आयोग, अल्पसंख्यक समुदाय के लिए अल्पसंख्यक आयोग और मानव जाति के लिए मानवाधिकार आयोग तक पत्राचार कर लोगों को न्याय दिलाने का पूरा प्रयास किया जाएगा।
इस खबर को शेयर करें