कोतवाली सदर पुलिस द्वारा घर में चोरी की घटना का सफल अनावरण: 01 अभियुक्त गिरफ्तार व 01 बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में, चोरी के 03 लैपटॉप, लड्डू गोपाल की मूर्ति व नगदी बरामद

प्रातःकाल एक्सप्रेस
लखीमपुर-खीरी: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी, डॉ0 ख्याति गर्ग के निर्देशन में लूट एवं चोरी की घटनाओं की रोकथाम एवं इसमें संलिप्त चोरों/अपराधियों विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक खीरी एवं सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली सदर के कुशल नेतृत्व में कोतवाली सदर पुलिस टीम द्वारा घर में हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 01 शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है तथा 01 बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।

घटना व गिरफ्तारी का विवरण
दिनांक 18.09.2026 को चौकी क्षेत्र राजापुर के मोहल्ला रामेश्वरपुरम स्थित एक बंद घर में हुई चोरी के सम्बन्ध में वादी मुकदमा की तहरीर पर मु0अ0सं0 0754/2026 धारा 331(4)/305(ए) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था। घटना के अनावरण हेतु गठित पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थल से लेकर शहर के विभिन्न चौराहों व प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का गहनता से विश्लेषण किया गया। सीसीटीवी फुटेज व मुखबिर खास की सटीक सूचना पर दिनांक 22.09.2026 को समय करीब 03:48 बजे उ0नि0 तेज सिंह मय पुलिस टीम द्वारा मेहता मिलेनियम हॉस्पिटल के पास, नहर पटरी रामापुर से अभियुक्त आर्यन चौरसिया तथा उसके साथी (बाल अपचारी) को घेराबंदी कर पकड़ा गया। जामातलाशी व पूछताछ में अभियुक्तों के कब्जे से चोरी किए गए 03 अदद लैपटॉप, 01 अदद पीली धातु की लड्डू गोपाल की मूर्ति एवं ₹1,410/- नगद बरामद हुए। मौके पर पहुंचे वादी मुकदमा द्वारा बरामद सामान की शिनाख्त की गई। बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है। अभियुक्तों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उन्होंने दिनांक 18.09.2026 की रात्रि मोहल्ला रामेश्वरपुरम नहर पटरी स्थित बंद घर से चोरी की घटना कारित की थी।

अभियुक्तों का विवरण
1. आर्यन चौरसिया पुत्र रामसागर चौरसिया, निवासी मो0 शिव कॉलोनी, कमलापुर, थाना कोतवाली सदर, जनपद खीरी (उम्र करीब 18 वर्ष)
2. बाल अपचारी — उम्र करीब 15 वर्ष

गिरफ्तार अभियुक्त (आर्यन चौरसिया) का आपराधिक इतिहास
1. मु0अ0सं0 593/2024 धारा 305/317(2)/317(4) बीएनएस, थाना कोतवाली सदर, खीरी
2. मु0अ0सं0 0045/2026 धारा 305/317(2)/324(2)/331(3) बीएनएस, थाना कोतवाली सदर, खीरी
3. मु0अ0सं0 0146/2026 धारा 305/317(2)/331(4) बीएनएस, थाना कोतवाली सदर, खीरी

बरामदगी का विवरण
• 03 अदद लैपटॉप
• 01 अदद पीली धातु की लड्डू गोपाल की मूर्ति
• ₹1,410/- नगद

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1. प्रभारी निरीक्षक श्री राजेश कुमार सिंह
2. उ0नि0श्री तेज सिंह
3. का0 जोनी कुमार
4. का0 कुलदीप कुमार
5. का0 नितिन कुमार
6. का0 सौरभ यादव
7. का0 अमरजीत
इस खबर को शेयर करें