कोतवाली नगर पुलिस ने छिनैती का किया खुलासा, एक वांछित गिरफ्तार, चैन-तमंचा व बाइक बरामद

सहारनपुर। बीते सोमवार को वादी जनार्धनदास अग्रवाल पुत्र बाबूराम निवासी विष्णुधाम कॉलोनी, न्यू माधोनगर थाना कोतवाली नगर ने तहरीर दी कि 2 बाइक सवार अज्ञात युवक उनकी पत्नी के गले से चैन छीनकर भाग गए। तहरीर पर थाना कोतवाली नगर में मु.अ.सं. 222/26 धारा 304(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया। एसएसपी सहारनपुर के निर्देश पर एसपी नगर व सीओ नगर प्रथम के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर राजीव कुमार सक्सेना के नेतृत्व में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर वांछित अभियुक्त बिल्ला उर्फ सन्नी पुत्र राकेश निवासी ग्राम लखनौती खुर्द थाना कोतवाली देहात को गिरफ्तार किया। बरामदगी 1 गले की चैन (पीली धातु), 01 देशी तमंचा 315 बोर, 01 जिंदा कारतूस 315 बोर, घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल UP11BY 5089। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि नुमाइश कैंप में उसने अपने साथी बिट्टू के साथ मिलकर एक वृद्धा के गले से चैन छीनी थी और घर जाकर दो हिस्सों में बांट ली थी। आधा हिस्सा उसके पास था जिसे बेचने वह सहारनपुर आया था, आधा बिट्टू के पास है। बाइक भी बिट्टू की है। बिट्टू को पुलिस ने 24.09.2026 को पकड़कर जेल भेज दिया था। तमंचा उसने देहरादून में एक अज्ञात व्यक्ति से 5000 रुपये में खरीदा था। पुलिस अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर रही है।
इस खबर को शेयर करें