कुशीनगर में पुलिस ने किया पैदल गश्त व फ्लैग मार्च, संदिग्धों की सघन चेकिंग

ब्यूरो कुशीनगर....
कुशीनगर-: जनपद में कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने और महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में बुधवार शाम सभी थानों की पुलिस ने पैदल गश्त व फ्लैग मार्च किया।

सभी थाना प्रभारी, थानाध्यक्ष और चौकी प्रभारियों ने पुलिस बल के साथ प्रमुख मार्गों, चौराहों, बाजारों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों, होटल, मॉल, रेलवे स्टेशन और रेस्टोरेंट आदि पर संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु और वाहनों की सघन चेकिंग की।

पुलिस ने पैदल गश्त के दौरान आमजन और व्यापारियों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। पुलिस ने कहा कि जनपद में शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कुशीनगर पुलिस पूरी तरह कटिबद्ध है।
इस खबर को शेयर करें