National
कश्मीर से कन्याकुमारी तक संकल्प की पदयात्रा, झांसी में ‘गब्बोले सनातनी’ का भव्य स्वागत लाल चौक से निकले अनिकेत पटेल का सखी के हनुमान जी मंदिर परिसर में पुष्पवर्षा व जयकारों के बीच हुआ अभिनंदन
झांसी। कश्मीर के ऐतिहासिक लाल चौक से कन्याकुमारी तक पदयात्रा पर निकले झांसी के अनिकेत पटेल ‘गब्बोले सनातनी’ का बुंदेलखंड की धरती पर पहुंचने पर सखी के हनुमान जी मंदिर परिसर में भव्य स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं, स्थानीय नागरिकों और ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा एवं माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान जयकारों और देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा।
ग्राम स्यावरी से भी बड़ी संख्या में ग्रामीण अपने गांव के लाल का उत्साह बढ़ाने पहुंचे। उन्होंने अनिकेत की यात्रा की सफलता की कामना करते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। स्वागत समारोह में एमएलसी प्रतिनिधि आर.पी. निरंजन, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल ‘सर जी’ तथा उत्तर प्रदेश सरकार के यू.पी.आर.एन.एस.एस. के निदेशक अर्पित दास महाराज ने माल्यार्पण कर उनका सम्मान किया।
इस अवसर पर रामेश्वर पटेल पूर्व प्रधान, विक्रम पटेल, वीरेंद्र शशि पटेल, देवेंद्र पटेल बिजौरा ‘अपना ब्लड बैंक’, अंकित पटेल चिमदवारा, कौशल पटेल बिजौरा, सोनू पुरी, पंकज पटेल, विपिन खरे, गौरव पटेल और राजू पटेल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। लाल चौक से शुरू हुई अनिकेत की पदयात्रा कन्याकुमारी की ओर जारी है। झांसी में मिले स्वागत से उनका उत्साह और बढ़ा।