काशी में दुर्गोत्सव की धूम, बद्रीनाथ धाम से हवा महल तक सजे भव्य पंडाल
वाराणसी। धर्म और आस्था की नगरी काशी में दुर्गा पूजा का उल्लास चरम पर है। शहर में 500 से अधिक आकर्षक पंडाल श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बने हैं। नई सड़क स्थित सनातन धर्म इंटर कॉलेज में बद्रीनाथ धाम की तर्ज पर बने पंडाल में मां दुर्गा की 30 फीट ऊंची प्रतिमा भक्तों को आकर्षित कर रही है। शिवपुर मिनी स्टेडियम में हवा महल, नई कॉलोनी में गोल्डन टेंपल और हथुआ मार्केट में अंकोरवाट मंदिर की झलक देखने को मिल रही है। वहीं, चैकाघाट में डिज्नीलैंड, जैतपुरा में ऑपरेशन सिंदूर और सिगरा में हिरण्यकशिपु महल की थीम पर पंडाल सजाए गए हैं।
बंगाली टोला और खालिसपुरा में बंगाली समुदाय पारंपरिक रीति-रिवाजों से दुर्गोत्सव मना रहा है। महिलाओं ने मां दुर्गा और मां सरस्वती की पूजा कर संतानों के सुख, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। भक्ति गीतों, मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों से काशी का वातावरण भक्तिमय हो उठा है।