करके सीखने’ से बच्चों में विकसित होगी रचनात्मकता और व्यावहारिक सोच रू अनिल कुमार

प्रयागराज, 12 सितंबर। विकासखंड चाका के उच्च प्राथमिक विद्यालय मोहिउद्दीनपुर में शनिवार को स्ठक् (स्मंतदपदह इल क्वपदह) कक्ष का भव्य उद्घाटन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने किया। कार्यक्रम में स्काउट-गाइड के छात्र-छात्राओं ने बैंड की मधुर धुनों के साथ अतिथियों का स्वागत किया। विद्यार्थियों की अनुशासित प्रस्तुति ने समारोह में विशेष आकर्षण जोड़ा।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन एवं माल्यार्पण से हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समारोह में शिक्षा, रचनात्मकता, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देखने को मिला।
बीएसए अनिल कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण और वर्षा जल संचयन के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बच्चों को केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित रखने के बजाय गतिविधियों और प्रयोगों के माध्यम से सीखने के अवसर दिए जाने चाहिए। स्ठक् कक्ष बच्चों में जिज्ञासा, रचनात्मकता, समस्या समाधान की क्षमता और व्यावहारिक ज्ञान विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
उन्होंने विद्यालय की प्रधानाध्यापिका कमर सुल्तान के नेतृत्व में किए जा रहे शैक्षिक एवं रचनात्मक प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि विद्यालय का सुव्यवस्थित वातावरण, विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता, अनुशासन और नवाचार आधारित गतिविधियां विद्यालय परिवार की सकारात्मक कार्यशैली को दर्शाती हैं। उन्होंने स्ठक् कक्ष की स्थापना और कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए प्रधानाध्यापिका एवं शिक्षकों को बधाई दी।
प्रधानाध्यापिका कमर सुल्तान ने बीएसए अनिल कुमार और डीसी समेकित शिक्षा विकास पांडेय को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शैक्षिक गतिविधियों के साथ रचनात्मक, सांस्कृतिक और प्रयोगात्मक गतिविधियों को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। स्ठक् कक्ष से विद्यार्थियों को ‘करके सीखने’ का बेहतर और व्यावहारिक मंच मिलेगा।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। अतिथियों ने विद्यालय परिवार के प्रयासों की सराहना की।
इस खबर को शेयर करें