कोलड़ीहा में गूंजा ‘नमो सेवा दृ अनकही कहानियां’ का संदेश

प्रातःकाल एक्सप्रेस
घोरावल, सोनभद्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे सेवा एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला में शिवद्वार मंडल के अंतर्गत ग्राम कोलड़ीहा में ‘नमो सेवा दृ अनकही कहानियां’ नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से जनसामान्य को विभिन्न सामाजिक एवं जनकल्याणकारी विषयों के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया।
नुक्कड़ नाटक के कलाकारों ने अपने प्रभावशाली अभिनय एवं संवादों के माध्यम से उपस्थित लोगों को सामाजिक सरोकारों, सेवा भावना तथा जनहित से जुड़े विषयों की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे और कलाकारों की प्रस्तुति की सराहना की।

कार्यक्रम में शिवद्वार मंडल के मंडल अध्यक्ष विमलेश चैबे, मंडल उपाध्यक्ष यादवेंद्र शुक्ल, ग्राम पंचायत प्रधान हृदय नाथ चैरसिया तथा कोलड़ीहा बूथ अध्यक्ष कांता चैकीदार सहित स्थानीय कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
इस खबर को शेयर करें