काला नमक भवन को शोरूम मॉडल पर करें विकसित, समय से पूरा हो निर्माण: डीएम

प्रातःकाल एक्सप्रेस -----
सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने सोमवार को कृषि भवन के समीप स्थित काला नमक भवन तथा उसके निर्माणाधीन परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को काला नमक भवन को आकर्षक शोरूम मॉडल के रूप में विकसित करने और परिसर में मिट्टी भराई का कार्य शीघ्र कराने के निर्देश दिए।
इसके पश्चात जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन भवन के कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को तय समय-सीमा के भीतर निर्माण कार्य पूर्ण कराकर हैंडओवर करने की सख्त हिदायत दी। डीएम ने निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए कार्य का थर्ड पार्टी सत्यापन कराने का भी निर्देश दिया, ताकि गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही न रहे।
इस खबर को शेयर करें