National
झपकी आने से डिवाइडर से टकराई पिकअप
प्रातःकाल एक्सप्रेस
जसवंतनगर।गुरुवार सुबह थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर मलाजनी के पास पिकअप चालक को झपकी आ जाने से बड़ा हादसा होते होते टल गया।अनियंत्रित हुई पिकअप डिवाइडर से टकराकर उस पर चढ़ गई। हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए।गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और चालक सुरक्षित है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल हाइड्रा मशीन मंगवाकर डिवाइडर पर चढ़ी क्षतिग्रस्त पिकअप को हटवाकर सड़क किनारे कराया। इसके बाद हाईवे पर बाधित हो रहे यातायात को सुचारू कराया गया।