झोपड़ी से पक्के आशियाने तक पहुंची तारा देवी की जिंदगी, प्रधानमंत्री आवास योजना ने दिया सम्मानजनक जीवन

भदोही। डीघ विकास खण्ड के ग्राम सभा बीरापुर की श्रीमती तारा देवी पत्नी महेन्द्र कुमार के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण खुशियों और सुरक्षित जीवन का आधार बनी है। आर्थिक कठिनाइयों के चलते उनका परिवार पहले मिट्टी और झोपड़ी के घर में रहने को मजबूर था। बरसात और खराब मौसम में परिवार को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। योजना के अंतर्गत पक्का आवास मिलने से अब उनका परिवार सुरक्षित, खुशहाल और सम्मानजनक जीवन व्यतीत कर रहा है। तारा देवी कहती हैं, “पहले मिट्टी और झोपड़ी के घर में बहुत दिक्कत होती थी। आज पक्का घर मिलने से हमें बड़ी राहत मिली है। मैं मुख्यमंत्री जी का हृदय से आभार प्रकट करती हूं।”
इस खबर को शेयर करें