जवाइंट मजिस्ट्रेट की बड़ी कार्रवाई अवैध अल्ट्रासाउंड सील एक को नोटिस-कसया में अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर छापा, एक सील, एक को नोटिस

प्रातः काल एक्सप्रेस
कुशीनगर स्वास्थ्य विभाग ने कसया में अवैध रूप से चल रहे अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर बड़ी कार्रवाई की है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जी. अक्षय दीपक के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कसया के दो प्रमुख अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर छापेमारी की।

जांच के दौरान शिवम डायग्नोस्टिक सेंटर पर जरूरी दस्तावेज नहीं मिले। आरोप है कि पंजीकृत चिकित्सक की जगह दूसरे व्यक्ति से अल्ट्रासाउंड कराया जा रहा था। अनियमितता मिलने पर जांच टीम ने रजिस्टर जब्त कर केंद्र को सील कर दिया।

इसी तरह शाकुंभरी अल्ट्रासाउंड सेंटर पर भी पंजीकृत चिकित्सक के स्थान पर दूसरे व्यक्ति से जांच कराने की शिकायत मिली। विभाग ने केंद्र संचालक को नोटिस जारी किया है।

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जी. अक्षय दीपक ने कहा कि "जब तक मैं यहां रहूंगा, इस तरह की कार्रवाई लगातार होती रहेगी। अवैध रूप से चल रहे केंद्रों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा "

अल्ट्रासाउंड नोडल अधिकारी एस.एन. त्रिपाठी ने बताया कि एक सप्ताह के अंदर विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अनियमितता या अवैध संचालन पाए जाने पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई होगी। अल्ट्रासाउंड, पैथोलॉजी और क्लीनिकों की जांच का अभियान लगातार जारी रहेगा।
इस खबर को शेयर करें