National
जनसमस्याओं का त्वरित निस्तारण और शासन की योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाना प्राथमिकता-- पीयूष कुमार
प्रातःकाल एक्सप्रेस
फोटो 23
खागाध्फतेहपुर। तहसील खागा में नवागंतुक तहसीलदार के रूप में पीयूष कुमार ने कार्यभार संभाल लिया है। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने तहसील क्षेत्र की राजस्व व्यवस्था, जनसमस्याओं के निस्तारण, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और आमजन को बेहतर प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं। तहसीलदार पीयूष कुमार से हमारे संवाददाता शीबू खान ने विशेष बातचीत की। प्रस्तुत हैं बातचीत के प्रमुख अंशकृ
प्रश्नः तहसीलदार के रूप में खागा में आपकी प्राथमिकताएं क्या रहेंगी?
उत्तरः हमारी प्राथमिकता शासन की मंशा के अनुरूप आम जनता को बेहतर और समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराना है। विशेष रूप से राजस्व से जुड़े मामलों का नियमानुसार निस्तारण, फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनना और पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना हमारी प्राथमिकताओं में रहेगा।
प्रश्नः तहसील स्तर पर सबसे अधिक शिकायतें किन मामलों से संबंधित आती हैं और उनके समाधान के लिए आपकी क्या रणनीति होगी?
उत्तरः राजस्व, भूमि विवाद, पैमाइश, नामांतरण, वरासत और अन्य राजस्व संबंधी मामले आम तौर पर अधिक आते हैं। ऐसे मामलों में दोनों पक्षों को सुनकर अभिलेखों और नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। प्रयास रहेगा कि अनावश्यक रूप से किसी व्यक्ति को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
प्रश्नः भूमि विवाद और अवैध कब्जे जैसी शिकायतों को लेकर आपका क्या रुख रहेगा?
उत्तरः भूमि विवादों में राजस्व अभिलेखों और कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। अवैध कब्जे की शिकायत मिलने पर नियमानुसार जांच कराई जाएगी और यदि शिकायत सही पाई जाती है तो संबंधित नियमों के तहत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। किसी भी व्यक्ति के साथ पक्षपात नहीं किया जाएगा।
प्रश्नः आम जनता की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए क्या व्यवस्था रहेगी?
उत्तरः जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाएगा। समाधान दिवस सहित शासन द्वारा निर्धारित जनसुनवाई के माध्यमों का प्रभावी उपयोग किया जाएगा। संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए जाएंगे कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण हो।
प्रश्नः राजस्व विभाग के कर्मचारियों की कार्यप्रणाली को लेकर आपकी क्या अपेक्षाएं हैं?
उत्तरः सभी अधिकारी और कर्मचारी शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करें। आम जनता के साथ अच्छा व्यवहार हो और कार्यों में पारदर्शिता बनी रहे। किसी भी स्तर पर लापरवाही सामने आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
प्रश्नः खागा तहसील क्षेत्र की जनता को आप क्या संदेश देना चाहेंगे?
उत्तरः प्रशासन और जनता के बीच बेहतर समन्वय से ही समस्याओं का प्रभावी समाधान संभव है। लोगों से अपील है कि कानून और नियमों का पालन करें तथा किसी भी समस्या की स्थिति में उचित माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज कराएं। प्रशासन जनता की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहेगा।