जौनपुर पुलिस पर फर्जी मुकदमे में फंसाने और अवैध वसूली का आरोप सीपी ने एसीपी पिंडरा को सौपी जाँच

वाराणसी। वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र के चिलबिला गांव निवासी सुशील कुमार पाण्डेय ने जौनपुर के सुरेरी थाना पुलिस और अपने पड़ोसी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित ने पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी में प्रार्थना पत्र देकर अपहरण, अवैध वसूली और फर्जी मुकदमे में फंसाने की शिकायत की है। मामले की जांच एसीपी पिंडरा को सौंपी गई है।
शिकायत के अनुसार, 13 सितंबर की सुबह पड़ोसी राजेंद्र दुबे ने सुशील को हाईवे पर बुलाया। आरोप है कि वहां तीन-चार लोगों ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए उन्हें जबरन कार में बैठाया और सुरेरी थाने ले गए। पीड़ित का आरोप है कि थाने में उनके हाथ में कथित तौर पर अवैध असलहा देकर वीडियो बनाया गया और सादे कागजों पर हस्ताक्षर कराए गए।
सुशील के मुताबिक, गांजा और अवैध असलहे के फर्जी मुकदमे में जेल भेजने की धमकी देकर पांच लाख रुपये मांगे गए। आरोप है कि परिजनों से ₹1.05 लाख नकद और ₹60,299 न्च्प् के जरिए वंशनारायण गिरी के खाते में ट्रांसफर कराए गए।
पीड़ित ने थाने की सीसीटीवी फुटेज और वीडियो सुरक्षित कराने, संबंधित लोगों पर थ्प्त् दर्ज करने, कथित फर्जी मुकदमा रद्द करने और रकम वापस दिलाने की मांग की है। आरोपों की जांच जारी है।
इस खबर को शेयर करें