जेन जी कनेक्ट यात्रा पहुँची प्रतापगढ़, कुंडा में हुआ भव्य स्वागत

प्रातःकाल एक्सप्रेस
प्रतापगढ़।जस्टिस मोर्चा की जेन जी कनेक्ट यात्रा अपने 35वें दिन मंसूराबाद से आगे बढ़ते हुए प्रतापगढ़ पहुँची। यात्रा के दौरान कुंडा बाजार में कांग्रेस पार्टी के नेता संदीप त्रिपाठी के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने यात्रा का स्वागत किया। युवाओं ने शिक्षा, रोजगार, पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था और समान अवसर के सवालों को लेकर स्थानीय लोगों से संवाद किया।
कुंडा के स्वागत कार्यक्रम में विजय शंकर त्रिपाठी (पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष), रामखेलावन सरोज, मो. यूसुफ, मुन्ना यादव, गोविंद सरोज, बच्चा मौर्य, संतोष प्रजापति, संगम लाल मिश्रा (किसान यूनियन अध्यक्ष), सत्यम तिवारी, गौरव, संगम सहित बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित रहे। यात्रा का आज का पड़ाव परियावाँ में हुआ, जहाँ युवाओं और स्थानीय लोगों के साथ शिक्षा एवं रोजगार के मुद्दों पर चर्चा की गई।
यात्रा ने हाल के दिनों में कुंडा विधायक द्वारा जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन को लेकर की गई टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताते हुए उसकी कड़े शब्दों में भर्त्सना की। यात्रा के सदस्यों ने कहा कि युवाओं के लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए हुए आंदोलन पर सवाल उठाने वाले लोग असल में जेन जी आंदोलन से भयभीत हैं। जेन जी कनेक्ट यात्रा का उद्देश्य युवाओं के बीच जाकर उनके मुद्दों पर चल रहे आंदोलनों को एक मंच पर लाने का है।
प्रतापगढ़ में यात्रा के दौरान टीम ने जर्जर सरकारी स्कूलों और अनियमित रूप से संचालित महाविद्यालयों की स्थिति का भी जायजा लिया। यात्रा के सदस्यों ने कहा कि इन संस्थानों से संबंधित समस्याओं और निरीक्षण के दौरान सामने आई स्थितियों की सूची तैयार कर जिले के अधिकारियों को सौंपी जाएगी। यात्रा 24 सितंबर को परियावाँ से आगे बढ़ते हुए रायबरेली जिले में प्रवेश करेगी।


ईंट बालू हटाने को लेकर भाई ने की भाई के साथ मारपीट, प्राथमिकी दर्ज
प्रातःकाल एक्सप्रेस
कौशाम्बी । मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के मलाक पिंजरी गांव में ईंट बालू हटाने को लेकर दो भाइयों में आपस में मारपीट हो गई, पीड़ित भाई की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के मलाक पिंजरी गांव निवासी सदाशिव पाण्डेय पुत्र चंद्र भवन पांडेय ने मंझनपुर पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि बीस सितंबर की रात आठ बजे के करीब घर में रखे ईंट बालू को हटाने के लिए उसने अपने भाई से कहा। पीड़ित का आरोप है कि इस दौरान उसका भाई घर में घुसकर मारपीट करते हुए चोटिल कर दिया और गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने सदानन्द उर्फ नंदा के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।


ट्रेन की जद में आने से अधेड महिला की मौत
प्रातःकाल एक्सप्रेस
कौशाम्बी । कोखराज थाना क्षेत्र के नौडिया गांव के पास ट्रेन की जद में आने से अधेड महिला की मौत हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
कोखराज थाना क्षेत्र के नौडिया गांव के नजदीक रेलवे ट्रैक पर बुधवार की दोपहर लगभग 52 वर्षीय एक महिला ट्रेन की जद में आ गई और महिला की मौत हो गई, आसपास मौजूद लोगो ने देखा तो पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त नौडिया गांव निवासी मिथलेश देवी पत्नी जागेश्वर 52 वर्ष के रूप में करते हुए औपचारिकता पूरी कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों के मुताबिक महिला मानसिक रूप से ठीक नहीं थी जिसके चलते ट्रेन की जद में आ गई, महिला की मौत की खबर पर घर परिवार में रोना पीटना मचा है।


बेटी से बात करने का विरोध करने पर युवक ने पिता को गाली गलौच कर दी धमकी, मुकदमा दर्ज
प्रातःकाल एक्सप्रेस
कड़ा कौशाम्बी । सैनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के एक व्यक्ति का आरोप है कि एक युवक उसकी बेटी से फोन पर बातचीत करता था जिसका विरोध करने पर युवक गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दे रहा है, पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।
सैनी कोतवाली क्षेत्र के ननमई गांव निवासी राम स्वरूप पुत्र स्व बड़का ने सैनी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि शहजादपुर का एक युवक उसकी बेटी से फोन पर बातचीत कर रहा था जिसका विरोध करने पर विपक्षी युवक फोन पर गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने शहजादपुर गांव निवासी करण पुत्र दुर्गा प्रसाद के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।
इस खबर को शेयर करें