National
जलविहार महोत्सव को लेकर एसएसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था धर्मगुरुओं व मेला पदाधिकारियों से वार्ता कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, 500 से अधिक पुलिसकर्मियों की रहेगी तैनाती
झांसी। मऊरानीपुर में 22 सितंबर से शुरू होने वाले पारंपरिक जलविहार महोत्सव को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी विकास कुमार ने मेला स्थल का भ्रमण कर आयोजन, सुरक्षा व्यवस्था एवं पुलिस बल की तैनाती का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. अरविन्द कुमार, उपजिलाधिकारी मऊरानीपुर मनोज कुमार भारती, क्षेत्राधिकारी मऊरानीपुर रत्नेश्वर सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने धर्मगुरुओं, मेला पदाधिकारियों, नगर पालिका प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर मेले की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने मेला क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था तथा भीड़ नियंत्रण को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
महिला सुरक्षा के दृष्टिगत मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सघन निगरानी की व्यवस्था की गई है। साथ ही महिला पुलिसकर्मियों की विशेष टुकड़ियों की तैनाती भी की जा रही है। जलविहार महोत्सव की सुरक्षा व्यवस्था के लिए 500 से अधिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के साथ यातायात एवं भीड़ प्रबंधन पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि महोत्सव शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराया जा सके।