National
जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय पूरब-पश्चिम शरीरा का किया स्थलीय निरीक्षण
प्रातःकाल एक्सप्रेस
कौशाम्बी। जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने आज प्राथमिक विद्यालय पूरब-पश्चिम शरीरा का स्थलीय निरीक्षण कर नगर पंचायत द्वारा कराए गए आधारभूत सुविधाओं के कार्यों का जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने विद्यालय में निर्मित स्मार्ट क्लास, बाउंड्रीवाल, गेट एवं आंगनबाड़ी केंद्र आदि का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने स्मार्ट क्लास के अवलोकन के दौरान कहा कि बच्चों को तकनीक का उपयोग करते हुए सरल एवं सुगम तरीके से पढ़ाया जाए, ताकि वे विषयों को आसानी से समझकर सीख सकें। जिलाधिकारी ने नव-निर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण करते हुए अधिशासी अधिकारी को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्री से नामांकित बच्चों तथा सैम बच्चों की संख्या की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि बच्चों की नियमित उपस्थिति पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने अधिशासी अधिकारी से विद्यालय एवं विद्यालय परिसर में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित कराने के भी निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान कक्षा-1 में नामांकित 25 बच्चों के सापेक्ष 07 बच्चे उपस्थित पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रधानाध्यापक को निर्देशित किया कि विद्यालय में शत-प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के साथ ही निपुण तालिका को नियमित रूप से अपडेट रखा जाए। उन्होंने मानक के अनुरूप बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए।