National
जिलाधिकारी अरविंद कुमार चैहान की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक संपन्न सीएम डैशबोर्ड पर जिलाधिकारी ने की विभागवार रैंकिंग की गहन समीक्षा
प्रातःकाल एक्सप्रेस
सहारनपुर । जिलाधिकारी अरविंद कुमार चैहान की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में सीएम डैशबोर्ड पर विकास एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक आहूत की गई।
बैठक में आबकारी, स्टाम्प, परिवहन, स्वास्थ्य, विकास, बाल विकास, समाज कल्याण, विद्युत, तकनीकी शिक्षा, नगर निगम, लोक निर्माण विभाग सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने विभागवार ऑनलाइन रैंकिंग प्रणाली एवं अनुश्रवण पुस्तिका की गहन समीक्षा की। उन्होंने उन विभागों के प्रति कड़ी नाराजगी व्यक्त की जिनकी रैंकिंग वर्तमान में श्सीश् या श्डीश् श्रेणी में है।
जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दिए कि खराब रैंकिंग वाले विभागों के अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के साथ ही वेतन बाधित करने की कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग अपनी कार्यशैली में सुधार लाते हुए जनपद को प्रदेश स्तर पर श्एश् श्रेणी और शीर्ष स्थान पर लाने के लिए मिशन मोड में कार्य करें।
उन्होंने कहा कि बदलते डिजिटल दौर में गवर्नेंस पूरी तरह ऑनलाइन डेटा पर आधारित है। सीएम डैशबोर्ड पर डेटा फीडिंग केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि पारदर्शी शासन और जवाबदेही तय करने का मुख्य जरिया है। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिया कि योजनाओं की प्रगति का डेटा दैनिक आधार पर सही और समय से फीड किया जाए। गलत, भ्रामक या विलंबित डेटा फीड करने वाले विभागों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
मुख्यमंत्री जी की प्राथमिकताओं में शामिल जनशिकायतों पर विशेष फोकस करते हुए कहा कि आईजीआरएस पोर्टल और जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ निस्तारण किया जाए। शिकायतकर्ता की संतुष्टि ही प्राथमिकता है और जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण से ही रैंकिंग में सुधार होगा। जिन योजनाओं में कई विभाग शामिल हैं, वे आपस में बेहतर समन्वय स्थापित कर पेंडेंसी को हर हाल में शून्य के स्तर पर लाएं।
जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों से समय से डेटा अपडेट करने एवं लापरवाही न करने के सख्त निर्देश दिए।
बैठक में उन्होंने जल जीवन मिशन के अधिशासी अभियंता के अनुपस्थिति रहने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की साथ ही उनके कार्यों की जांच के लिए एक कमेटी गठित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने सभी विभागों को निर्देश देते हुए कहा कि जिनके प्रोजेक्ट कंप्लीट हो गए हैं उन्हें यथाशीघ्र हैंड ओवर करें। यदि कहीं दिक्कत होती है तो उस समस्या का निस्तारण यथाशीघ्र किया जाए इस संबंध में अपने मुख्यालय से भी पत्राचार करते हुए कार्य किया जाए। उन्होंने पर्यटन अतिथि गृह बनाए जाने हेतु उप जिलाधिकारी बेहट को जमीन चिन्हित करने के निर्देश दिए। सीएंडडीएस को मार्ग एवं पथ व्यवस्था तथा साइनेज लगाने के लिए कहा। इसके साथ ही उन्होंने राजस्व विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि धारा 24 के प्रकरणों एवं राजस्व से संबंधित प्रकरणों का यथाशीघ्र समाधान किया जाए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. सुनील कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सलिल कुमार पटेल, समस्त उपजिलाधिकारी, समस्त तहसीलदार सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।