जिला पंचायत अध्यक्ष ने किसानों को दी योजनाओं की जानकारीरू अनिरुद्ध त्रिपाठी बोले- पहले माफियाओं के कारण नहीं मिलता था योजनाओं का लाभ

प्रातःकाल एक्सप्रेस
भदोही। जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी ने एक कार्यक्रम में बताया कि पहले पहचान के आधार पर योजनाओं का लाभ मिलने की शिकायतें आती थीं। उन्होंने कहा कि जिले में माफियाओं के प्रभाव के कारण उनके लोग योजनाओं पर कब्जा जमाए रहते थे।
उन्होंने बताया कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार किसानों, महिलाओं, युवाओं, गरीब परिवारों, बुजुर्गों और जरूरतमंदों तक विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से सहायता पहुंचा रही है।
इस दौरान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, आवास, उज्ज्वला, आयुष्मान भारत, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, मुद्रा, फसल बीमा और गरीब कल्याण अन्न योजना जैसी कई केंद्रीय योजनाओं की जानकारी दी गई।
साथ ही, प्रदेश की कन्या सुमंगला, सामूहिक विवाह, युवा स्वरोजगार, व्क्व्च्, पेंशन और कृषक दुर्घटना कल्याण जैसी योजनाओं के बारे में भी बताया गया। कार्यक्रम में सीडीओ बाल गोविंद शुक्ल, सहकारिता विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और किसान मौजूद थे। इस मौके पर 23 सितंबर को आयुर्वेद दिवस भी मनाया गया। जिला सहकारी बैंक लिमिटेड वाराणसी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी मिलिंद और जिला कार्यक्रम संयोजक/अध्यक्ष सुमन अजय भी उपस्थित रहे।
इस खबर को शेयर करें