National
जीआरपी के सात पुलिसकर्मियों को मिला गृह मंत्रालय का उत्कृष्ट सेवा पदक
झाँसी। जीआरपी अनुभाग झाँसी में तैनात सात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक रेलवे, झाँसी विपुल कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस उपाधीक्षक रेलवे सलीम खान की उपस्थिति में सभी पदक प्राप्त पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रेलवे ने उत्कृष्ट सेवा पदक प्राप्त करने वाले सभी पुलिसकर्मियों को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने पुलिसकर्मियों की सेवाओं की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी पूरी निष्ठा एवं लगन के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रोत्साहित किया।
गृह मंत्रालय भारत सरकार के उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित होने वाले पुलिसकर्मियों में जीआरपी लाइन झाँसी में तैनात मुख्य आरक्षी आर्मोरर पवन कुमार यादव, थाना जीआरपी ललितपुर के मुख्य आरक्षी मोहम्मद अकरम, थाना जीआरपी झाँसी के मुख्य आरक्षी गिरजेश कुमार, जीआरपी लाइन झाँसी के मुख्य आरक्षी चन्द्रपाल सिंह परमार, थाना जीआरपी मानिकपुर के मुख्य आरक्षी जितेन्द्र यादव, थाना जीआरपी ललितपुर के मुख्य आरक्षी राकेश कुमार तथा थाना जीआरपी झाँसी के मुख्य आरक्षी रामवीर सिंह शामिल हैं।
सम्मान समारोह में पदक प्राप्त करने वाले सभी पुलिसकर्मियों को अधिकारियों एवं सहकर्मियों ने बधाई दी। इस सम्मान से जीआरपी अनुभाग झाँसी के पुलिसकर्मियों में उत्साह का संचार हुआ।