National
इलाहाबाद-झांसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के 47 मतदेय स्थल प्रस्तावित
झांसी। कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में अपर जिलाधिकारी प्रशासन/उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिव प्रताप शुक्ला की अध्यक्षता में इलाहाबाद-झांसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रस्तावित मतदेय स्थलों को लेकर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। अधिकारियों ने प्रस्तावित मतदान केंद्रों एवं उनके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की जानकारी दी और सुझाव व आपत्तियां आमंत्रित कीं।
अपर जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में पूर्व में 43 मतदान स्थल थे। 1400 से अधिक मतदाताओं वाले बूथों पर सहायक बूथ बनाए जाने के बाद अब कुल 47 मतदान स्थल प्रस्तावित हैं। बैठक में सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने प्रस्तावित मतदेय स्थलों पर सहमति जताई और कोई आपत्ति दर्ज नहीं कराई।
उन्होंने बताया कि निर्वाचन की अधिसूचना 29 सितंबर, नामांकन की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर, नामांकन पत्रों की जांच 7 अक्टूबर, नाम वापसी 9 अक्टूबर, मतदान 23 अक्टूबर को सुबह 8 से शाम 4 बजे तक तथा मतगणना 27 अक्टूबर को होगी। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं जिला निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारी मौजूद रहे।