इफको घियानगर फूलपुर में हिंदी सप्ताह का समापन समारोह संपन्न विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया गया सम्मानित, बच्चों की प्रस्तुति रही आकर्षण का केंद्र

फूलपुर। इफको घियानगर फूलपुर स्थित बारात घर में हिंदी सप्ताह के समापन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों एवं विशिष्टजनों ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ महाप्रबंधक एवं इकाई प्रमुख पी.के. सिंह ने कहा कि हिंदी सप्ताह के दौरान महिलाओं, बच्चों और कर्मचारियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया, जो हिंदी भाषा के प्रति सम्मान और लगाव को दर्शाता है। उन्होंने सभी विजयी प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
ओम बाल विद्या मंदिर के बच्चों ने मातृभाषा हिंदी के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया, जो समारोह का विशेष आकर्षण रहा। कार्यक्रम का संचालन हेमलता सिजोरिया ने किया।
समारोह में हिंदी कार्य समिति के संयोजक अनिल कुमार गुप्त, महाप्रबंधक पी.के. पटेल एवं रत्नेश कुमार, इफको ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग तिवारी व महामंत्री स्वयम् प्रकाश, इफको इम्प्लाइज संघ के अध्यक्ष पंकज पाण्डेय व महामंत्री विजय कुमार यादव, संयुक्त महाप्रबंधक संदीप गोयल, पी.के. त्रिपाठी एवं विनय विक्की सहित बड़ी संख्या में इफको कर्मचारी, महिलाएं और बच्चे मौजूद रहे।
इस खबर को शेयर करें