हथगाम में हेमंत सिंह यादव निर्विरोध बने प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष - 530 शिक्षकों ने चुनाव प्रक्रिया में लिया हिस्सा, सैकड़ों शिक्षकों ने किया समर्थन

हथगामध्फतेहपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक हथगाम का चुनाव गुरुवार को बीआरसी परिसर में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर हेमंत सिंह यादव के अलावा किसी अन्य प्रत्याशी द्वारा नामांकन नहीं किए जाने पर उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया गया। घोषणा होते ही मौजूद सैकड़ों शिक्षकों ने तालियों के साथ उनका समर्थन किया।
चुनाव से पूर्व ब्लॉक के शिक्षक चंद्रराज पैलेस हथगाम में एकत्र हुए, जहां से हेमंत सिंह यादव के नेतृत्व में शिक्षकों का काफिला बीआरसी पहुंचा। जिला संयोजक शैलेन्द्र भदौरिया, चुनाव पर्यवेक्षक दिलीप श्रीवास्तव और शैलेन्द्र अग्निहोत्री की मौजूदगी में नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। चुनाव अधिकारी ने दूसरे प्रत्याशी के नामांकन के लिए निर्धारित समय में पुकार की, लेकिन कोई नामांकन नहीं हुआ। इसके बाद हेमंत सिंह यादव को निर्विरोध अध्यक्ष घोषित कर दिया गया। चुनाव प्रक्रिया में ब्लॉक के 530 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान जितेंद्र सिंह यादव, रवेंद्र सिंह, बलराम सिंह, अनिल मौर्य, विवेक पांडे, अभिषेक गुप्ता, गौरव सैनी, शिवशंकर सिंह, ऋतुराज पांडे, अजय कुमार, राजीव कुमार, प्रमोद सिंह गौतम, लाल सिंह यादव, दुर्गा सिंह, रामलखन, मीनू सिंह, ज्योति देवी, रानू कुशवाहा, प्रियंका यादव और आरती देवी समेत बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।
इस खबर को शेयर करें