हनुमान ने सोने की लंका जलाया, रावण ने माता सीता का हरण किया
मीरजापुर । स्थानिय राजगढ़ रामलीला कमेटी की ओर से चल रही रामलीला में पांचवें दिन हनुमान का सीता खोज, अशोक वाटिका में राक्षसों से महासंग्राम अक्षय कुमार वध और लंका दहन की रामलीला का भावपूर्ण चित्रण कलाकारों ने की।बनाराज सुग्रीव ने युवराज अंगद के नेतृत्व में अपनी बानरी सेना को माता जानकी की खोज करने के लिए चारों दिशाओं में भेज दिया। हनुमानजी समुद्र पार कर लंका नगरी अशोक वाटिका में पहुंचे। जहां माता सीता को प्रभुराम की मुद्रिका देते हुए खुद को श्रीराम का दास बताया। इसके भूख मिटाने के लिए अशोक वाटिका में लगे फलों को खाने लगे और अशोक वाटिका को तहस नहस करने लगे।रावण ने अक्षय कुमार के साथ सेना भेज कर बंदर को पकड़ने का आदेश देता है। हनुमान के साथ अक्षय कुमार का वध कर दिया।इसके बाद मेघनाथ को बंदर को बंदी बना कर हनुमान को रावण दरबार में पेश किया।रावण हनुमान की पूछ में आग लगवा देता है। हनुमान जी उस आग से पूरी लंका को जला देते हैं। कमेटी के अध्यक्ष ओम प्रकाश केशरी, कोषाध्यक्ष प्रवीण मिश्रा, राजकुमार सिंह,आशीष जायसवाल, बब्वे केसरी सलीम जायसवाल, राजू केसरी इत्यादि रहे।