National
गांधी जयंती की तैयारियों को लेकर डीएम ने बैठक कर की चर्चा
मीरजापुर । जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता 02 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जंयती को भव्य रूप से मनाए जाने के दृष्टिगत विभागीय अधिकारियों, स्वंय सेवी संगठनों व गणमान्य नागरिकों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर कार्यक्रम की रूप रेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।
जिलाधिकारी ने कहा कि गांधी जयंती दिवस मनाया जाना एक महज एक औपचारिकता नहीं बल्कि महात्मा गांधी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प है। उन्होंने सभी विभागों व स्वंय सेवी संगठनों, व्यापार संगठन व गणमान्य नागरिकों से आपसी समन्वय से कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि 02 अक्टूबर के दिन सभी ग्राम पंचायतों, विद्यालयों, कार्यालयों, नगर निकायों में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया जाए।
सभी कार्यालयों में महात्मा गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सर्व धर्म प्रार्थना का आयोजन किया जाए तथा घंटाघर में खादीग ग्रामोद्योग की प्रदर्शनी व विद्यालयों में गांधी जी के जीवन पर आधारित निबंध चित्र कला प्रतियोगिता, वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित किया जाए।
शहीद उद्यान में शहीदों के प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया जाएगा जिसकी तैयारी नगर पालिका परिषद मीरजापुर द्वारा की जाएगी। बैठक में अपर जिलाधिकारी वि०ध्रा० विनोद कुमार सिंह ने कार्यक्रम की रूप रेखा पर विस्तृत प्रकाश डाला। कार्यक्रम में जिला पंचायत राज अधिकारी राम उदय यादव व स्वंय संगठनां के पदाधिकारी उपस्थित रहें।