National
गोसाईपुरवा में बच्चों ने चित्रों से दिखाया विकसित भारत का विजन
मीरजापुर। गोसाईपुरवा कंतित स्थित बाबू हीरालाल इंटरमीडिएट कॉलेज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा कार्य को लेकर चल रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘बच्चों में सपनों का भारत’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके तहत ‘25 वर्षों के सेवा कार्य और विकसित भारत की संकल्पना’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता हुई, जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर नगर अध्यक्ष पश्चिमी नितिन विश्वकर्मा शामिल हुए।
इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी कल्पनाओं और चित्रों के माध्यम से विकसित, आत्मनिर्भर एवं सशक्त भारत के सपनों को सुंदर ढंग से अभिव्यक्त किया।
नगर महामंत्री कृष्ण कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन का उद्देश्य अंत्योदय, राष्ट्र प्रथम का भाव और सुशासन रहा है।कॉलेज की प्रधानाचार्य पुष्पा सिंह ने अतिथियों का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर महामंत्री कृष्ण कुमार सिंह, राजीव रतन सिंह, शिक्षक फरजाना बेगम, साहिल कुमार, कुश सोनी, कैलाश पटेल, रामनवल मौर्य आदि उपस्थित रहे।