गुरुकुल मॉन्टेसरी स्कूल में ‘प्राउड पेरेंट्स’ समारोह, अभिभावक सम्मानित
प्रयागराज, 16 अक्टूबर। गुरुकुल मॉन्टेसरी स्कूल में आयोजित ‘प्राउड पेरेंट्स’ समारोह में शैक्षणिक, खेलकूद और सांस्कृतिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया। सीबीएसई कबड्डी नेशनल, जूडो, शूटिंग, वॉलीबॉल, क्रिकेट, स्केटिंग, नृत्य और संगीत में उपलब्धियां हासिल करने वाले विद्यार्थियों की सराहना की गई। शैक्षणिक उत्कृष्टता और शत-प्रतिशत उपस्थिति के लिए भी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया गया।
विद्यालय के चेयरमैन एवं सेवानिवृत्त आईपीएस डॉ. कृपा शंकर सिंह ने कहा कि अभिभावकों के संस्कार और बच्चों का परिश्रम ही सफलता की नींव हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में परिवार और विद्यालय की संयुक्त भूमिका महत्वपूर्ण है। समारोह में निदेशक वीरेंद्र सिंह, सह-निदेशक रितिज विक्रम सिंह, प्रधानाचार्या अमिता मिश्रा, संस्थापक प्रधानाचार्या अलका अग्रवाल, डॉ. वंदना सिंह और डॉ. अनुराग सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। मंच संचालन कविता भार्गव ने किया।