गणेश उत्सव में बच्चों ने दिखाई चित्रकला और मेहंदी कला की प्रतिभा

वाराणसी। शेरवाली कोठी में श्री काशी मराठा गणेश उत्सव समिति की ओर से आयोजित पांच दिवसीय श्रीगणेश उत्सव के तीसरे दिन बुधवार को चित्रकला, मेहंदी और कौन बनेगा करोड़पति प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में 127 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। बच्चों ने श्रीगणेश जी के आकर्षक चित्र बनाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। विजेताओं को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। सुबह आचार्य श्री खुंठेजी महाराज ने मराठी पद्धति से पूजा-अर्चना कराई, जिसके बाद महाआरती हुई। कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारी, अतिथि और गणमान्य लोग मौजूद रहे। समिति के अनुसार चैथे दिन हल्दी-कुमकुम, विजय वाल्मीकि ग्रुप की झांकी और छत्रपति शिवाजी महाराज सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।
इस खबर को शेयर करें