गणेश प्रतिमा विसर्जन के बजाय भक्त को भेंट, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

नई दिल्ली। गणेश विसर्जन के 11वें वार्षिकोत्सव पर धार्मिक आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। 11 वर्षों से चली आ रही परंपरा के तहत भगवान श्री गणेश की प्रतिमा विसर्जित करने के बजाय श्रद्धालु को सम्मानपूर्वक भेंट की गई। इस वर्ष साकेत कोर्ट की अधिवक्ता सीरत भट को प्रतिमा प्रदान की गई।
अधिवक्ता सीरत भट के अनुरोध पर उनका नाम प्रतिमा भेंट करने के लिए स्वीकृत किया गया। ज्यूडिशियल काउंसिल के चेयरमैन एवं लॉयर्स फेडरेशन के अध्यक्ष राजीव अग्निहोत्री ने कहा कि यह पहल धार्मिक आस्था को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने का प्रयास है। अधिवक्ता सुरेंद्र त्यागी ने आगामी वर्ष प्रतिमा प्राप्त करने वाले श्रद्धालु के नाम की घोषणा की। कार्यक्रम में उपस्थित अधिवक्ताओं ने इस परंपरा को सामाजिक सद्भाव, पर्यावरण जागरूकता और प्रकृति संरक्षण की दिशा में प्रेरणादायक पहल बताया। कार्यक्रम में भगवान श्री गणेश से सभी के सुख, शांति, समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना की गई।
इस खबर को शेयर करें