National
गणेश पंडाल में आयोजित हुआ कन्या पूजन व भंडारा
कड़ा कौशाम्बी । नगर पंचायत अजुहा के वार्ड नंबर 9 सोनारन गली में गणेश पंडाल में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया बृहस्पतिवार को कार्यक्रम की शुरुआत कन्या पूजन से हुई। गणेश पंडाल में कन्याओं का विधि-विधान से पूजन कर प्रसाद और उपहार दिए गए। इसके बाद भंडारे की शुरुआत हुई भंडारे में नगर पंचायत के सैकड़ों भक्तों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।आयोजकों ने बताया कि हर साल गणेश महोत्सव के अवसर पर इस तरह के आयोजन किए जाते हैं। इस दौरान पंडाल में भक्तों की भारी भीड़ रही और पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा । इस अवसर पर अशोक सोनी , रवि सोनी , सुशील , सत्यम , डॉ विश्वास , कमल सोनी , विनोद कौशल , राज कुमार शर्मा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।