National
गणेश महोत्सव में गूंजे जयकारे, श्रद्धालुओं ने की विधि-विधान से पूजा-अर्चना
फतेहपुर। गणेश चतुर्थी के अवसर पर शहर के प्रमुख चैराहों और विभिन्न मोहल्लों में स्थापित गणेश प्रतिमाओं के पंडालों में दूसरे दिन भी श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। भक्तों ने भगवान गणेश से सुख, समृद्धि और मंगल की कामना की।
विभिन्न गणेश महोत्सव समितियों की ओर से पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। पंडालों में दिनभर भक्तों की भीड़ रही और गणपति बप्पा के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। इसी क्रम में हजारीलाल फाटक में श्री गणेश महोत्सव समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जजमान ध्रुव गुप्ता एवं उनकी पत्नी ऐश्वर्या गुप्ता ने विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की। आचार्य गोरेलाल मिश्रा ने पूजा संपन्न कराते हुए कार्यक्रम में पहुंचे सभी भक्तों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर मनीष सोनी, मिंटू सोनी, मोनू सोनी, मयंक सिंह, दीपक सोनी, सुजीत सोनी, शिव सोनी, विकास मोदनवाल तथा बजरंग दल के संयोजक अजय सोनी सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।