फर्जी नंबर प्लेट लगी बाइक के साथ एक गिरफ्तार
सहारनपुर। थाना रामपुर मनिहारान पुलिस ने चेकिंग के दौरान फर्जी नंबर प्लेट लगी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी नकुड़ के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सुनील नागर के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने गोपाल पुत्र वेदपाल निवासी ग्राम मुंडीखेड़ी थाना रामपुर मनिहारान को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से फर्जी नंबर प्लेट लगी स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल UP-11-S-9462 बरामद हुई।
इस संबंध में थाना रामपुर मनिहारान पर मुकदमा अपराध संख्या 330/26 धारा 336(2)/317(5) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया है। अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।