National
एससी सूची में कश्यप समाज की 16 जातियों को शामिल करने की मांग, संयुक्त मोर्चा बोला—मांग पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
मुजफ्फरनगर। बारिश के बीच भी कश्यप समाज की मांगों को लेकर आंदोलन का सिलसिला जारी है। कश्यप एकता क्रांति मिशन संगठन एवं महर्षि कश्यप एकता संगठन के संयुक्त मोर्चा ने कश्यप समाज की 16 जातियों को अनुसूचित जाति की सूची में शामिल/परिभाषित किए जाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर आवाज बुलंद की है।
संयुक्त मोर्चा की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि कश्यप, केवट, मल्लाह, निषाद, धीवर सहित संबंधित जातियां लंबे समय से अपने सामाजिक, शैक्षिक एवं आर्थिक अधिकारों के लिए संघर्ष कर रही हैं। संगठन ने सरकार से इन जातियों को एससी सूची में शामिल किए जाने की दिशा में शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। मोर्चा ने रोहिणी आयोग की रिपोर्ट जल्द लागू करने, समाज के लोगों के साथ होने वाले कथित अत्याचार के मामलों में कार्रवाई करने तथा पीड़ितों के साथ राजनीतिक अथवा व्यक्तिगत दबाव में दुर्व्यवहार रोकने की मांग भी उठाई।
बारिश में भी आंदोलन जारी रखने का दावा
बारिश के बावजूद प्रदर्शन को लेकर संयुक्त मोर्चा ने अपने रुख में किसी बदलाव के संकेत नहीं दिए हैं। पदाधिकारियों का कहना है कि मांगों पर ठोस कार्रवाई होने तक आंदोलन जारी रखा जाएगा। संगठन ने सरकार से पूर्व में किए गए वादों को पूरा करने की मांग भी की। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव का उल्लेख करते हुए संयुक्त मोर्चा ने कहा कि यदि जल्द उनकी मांगों पर निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। इस दौरान कश्यप एकता क्रांति मिशन के प्रदेश अध्यक्ष अंकित कश्यप, आदेश कश्यप, संस्थापक अजय कश्यप, राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कश्यप, मास्टर सुशील कश्यप, महर्षि कश्यप एकता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहित कश्यप, जिला अध्यक्ष रामधन कश्यप एडवोकेट, अमरीश कश्यप, वंश कश्यप, अभिषेक कश्यप, नगर अध्यक्ष संजीव कश्यप, आनंद सहित संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। संयुक्त मोर्चा ने सरकार से कश्यप समाज की मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग करते हुए आंदोलन जारी रखने की बात कही है।