एसएसपी ने शुक्रवार परेड का निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

झांसी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक परेड का निरीक्षण कर सलामी ग्रहण की। परेड के बाद उन्होंने क्वार्टर गार्ड, शस्त्रागार सहित विभिन्न पुलिस शाखाओं का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान क्वार्टर गार्ड एवं शस्त्रागार में रखे शस्त्रों, कारतूसों, अभिलेखों तथा अन्य व्यवस्थाओं की जांच की गई। एसएसपी ने शस्त्रों एवं सरकारी अभिलेखों के समुचित रख-रखाव तथा उन्हें अद्यतन रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही परिवहन शाखा, रेडियो शाखा और यूपी-112 सहित अन्य शाखाओं के अभिलेखों, उपकरणों एवं कार्यालय व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।
एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को सरकारी संपत्ति के संरक्षण, अनुशासन बनाए रखने तथा विभागीय कार्यों का समयबद्ध और प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से जनशिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, बेहतर पुलिस रिस्पॉन्स और जनसुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जनसेवा के प्रति संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने को कहा।
इस खबर को शेयर करें