डिजिटल मार्केटिंग और एआई है भविष्य, रोजगार के लिए रहे तैयार शासी निकाय के अध्यक्ष पंकज जायसवाल ने छात्राओं को डिजिटल मार्केटिंग एवं एआई की दी विस्तार से जानकारी

प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के संगठक महाविद्यालय आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में आईक्यूएसी एवं वाणिज्य विभाग की ओर से छात्र विकास कार्यक्रम आयोजित किया गया। व्याख्यान का मुख्य विषय डिजिटल मार्केटिंग एंड एआई इन मार्केटिंग रहा। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को डिजिटल मार्केटिंग तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के आधुनिक उपयोग से परिचित कराते हुए उन्हें भविष्य की रोजगार परक एवं उद्योग उन्मुख आवश्यकताओं के लिए तैयार करना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे शासी निकाय के अध्यक्ष पंकज जायसवाल ने छात्राओं को डिजिटल मार्केटिंग एवं ए. आई. आधारित मार्केटिंग के व्यावहारिक एवं समकालीन पहलुओं पर विचार साझा किया तथा छात्राओं को प्रेरित किया। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो अर्चना पाठक ने मुख्य वक्ता एवं सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालक मनन सिंघल द्वारा तथा आभार ज्ञापन श्रीमती हनी मिश्रा ने किया। इस अवसर पर उप प्राचार्या प्रो इभा सिरोठिया, सलाहकार डॉ ममता गुप्ता, चीफ प्रॉक्टर डॉ रंजना त्रिपाठी, डीन प्रो अंजू श्रीवास्तव, डॉ निशा, डॉ नाजनीन, डॉ अमित पांडे आदि शिक्षक, शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
इस खबर को शेयर करें