डीजे बैंड बाजे के साथ युवाओं ने गणेश प्रतिमा का किया विसर्जन गणपति बप्पा मोरिया के नारों से गूंजा कोरांव, सड़कों पर उड़े रंग अबीर गुलाल

कोरांव प्रयागराज। नगर पंचायत कोरांव में गणेश महोत्सव कार्यक्रम का समापन गुरुवार की देर रात हो गया। जहां भक्त भगवान गणेश की विधि विधान से सुबह शाम पूजा अर्चना कर आरती करते थे। गणपति बप्पा मोरिया के नारों से पूरा पांडाल गुंजायमान रहता था। गणेश महोत्सव कार्यक्रम के समापन के बाद शुक्रवार को शाम 5रू30 बजे से लेकर 7रू30 बजे तक विसर्जन यात्रा निकाली गई। विसर्जन यात्रा में युवा डीजे बैंड बाजे के धुन पर थिरकते हुए सड़कों पर खूब रंग अबीर गुलाल उड़ाए। विसर्जन यात्रा में किसी भी प्रकार का व्यवधान न हो इसके लिए थाना प्रभारी कोरांव शैलेंद्र सिंह अपने पुलिस बल टीम के साथ मौजूद रहे। जिला अपराध निरोधक समिति के थाना कमेटी प्रभारी नरेंद्र देव मिश्र अपने वालंटियरों के साथ सहयोग करते देखे गए। गणेश महोत्सव के आयोजन में विशेष रूप से नगर पंचायत कोराव के पूर्व अध्यक्ष नरसिंह कुमार केसरी उर्फ गोपाल जी व उनकी टीम का विशेष रूप से सहयोग रहा। कमेटी अध्यक्ष सौरभ सोनी समेत आयोजक संयोजक अखिलेश जायसवाल, रजत केसरी, निशांत केसरी आदि के कार्य योगदान को लोगों ने खूब सराहा। विसर्जन के दौरान भारी संख्या में नगर के युवा महिला पुरुष शामिल हुए। सब रंग अबीर गुलाल से सराबोर रहे। भगवान गणेश के जयकारे लग रहे थे। गणेश की विदाई आधारित गीतों से पूरा बाजार गूंज रहा था। मानो भगवान गणेश खुद लोगों का आलिंगन स्वीकार कर रहे हैं और भक्त उनसे आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। बड़े ही उत्साह के माहौल भगवान गणेश की प्रतिमा को अंतिम विदाई दी गई। विसर्जन के दौरान पुलिस व प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहा। बाजार की सड़के खचाखच भरी रही।
इस खबर को शेयर करें