National
छिवकी गांव में गणेश उत्सव की धूम, गाजे-बाजे के साथ हुआ प्रतिमा विसर्जन
नैनी। छिवकी गांव में आयोजित गणेश उत्सव का समापन श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के वातावरण में हुआ। कई दिनों तक चले गणेश उत्सव के अंतिम दिन विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान गणेश को विदाई दी गई। इस दौरान पूरा क्षेत्र गणपति बप्पा के जयकारों से गूंज उठा।
गणेश प्रतिमा की विसर्जन यात्रा ढोल-ताशों और गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और भक्तिमय माहौल में गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगाते हुए श्रद्धालु आगे बढ़े। रास्ते में आने-जाने वाले लोगों एवं श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण भी किया गया। आयोजन को सफल बनाने में कमेटी के आदित्य निषाद, विनय दूबे, प्रीन्स साहू, सुमित निषाद, अजीत, जतीन, अंकित, निखिल, अभिषेक साहू, श्रीराम, सत्यम कुमार और हर्ष यादव का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और श्रद्धालु मौजूद रहे। पूरे आयोजन के दौरान क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और भक्ति का माहौल बना रहा।