National
छात्र-नौजवानों को पीडीए से जोड़ने के लिए छात्रसभा ने चलाया सदस्यता अभियान बुंदेलखंड डिग्री कॉलेज में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने ग्रहण की सदस्यता
झांसी । समाजवादी छात्र सभा उत्तर प्रदेश द्वारा छात्र-छात्राओं एवं नौजवानों को संगठन से जोड़ने तथा पीडीए के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे जागरूकता एवं सदस्यता अभियान के चौथे दिन बुंदेलखंड डिग्री कॉलेज में सदस्यता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सैकड़ों छात्र-छात्राओं एवं युवाओं ने समाजवादी छात्रसभा की सदस्यता ग्रहण की।
15 सितंबर से 22 सितंबर तक चल रहे अभियान के तहत छात्र-छात्राओं एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यकर्ताओं ने युवाओं को संगठन के उद्देश्यों एवं पीडीए के प्रति जागरूक करते हुए अधिक से अधिक छात्रों को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया।
अभियान का नेतृत्व पं. अनुरुद्ध नायक महानगर अध्यक्ष ने किया, जबकि अध्यक्षता अयान अली हाशमी जिला अध्यक्ष समाजवादी छात्रसभा झांसी ने की। वक्ताओं ने कहा कि छात्र और नौजवान समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उनकी सक्रिय भागीदारी से सामाजिक सरोकारों को मजबूती मिल सकती है।
इस अवसर पर सैय्यद अली जिला अध्यक्ष मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड झांसी, सुबोध कांत अहिरवार जिला उपाध्यक्ष समाजवादी छात्रसभा झांसी, आदिल खान, मनु पटेल, अफताब खान, फराज खान, नितेश यादव सहित समाजवादी छात्रसभा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।