National
चोरी के मोबाइल और स्क्रैप बेचने जा रहे दो गिरफ्ताररूपुलिस ने 97 मोबाइल, 275 बैटरी और पार्ट्स बरामद किए
भदोही। भदोही पुलिस ने चोरी के मोबाइल फोन और स्क्रैप बेचने जा रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया है। औराई पुलिस टीम ने गुरुवार को कोठरा-पुरुषोत्तमपुर में देव स्थान ब्रह्म बाबा के पास से इन्हें पकड़ा। पुलिस ने आरोपियों के पास से चार बोरियों में 27 क्षतिग्रस्त एंड्रॉइड मोबाइल, 70 कीपैड मोबाइल (कुल 97 मोबाइल), 275 छोटी-बड़ी मोबाइल बैटरी, मोबाइल स्क्रैप और टूटे-फूटे पार्ट्स बरामद किए। उनकी तलाशी में 2 मोबाइल और 480 रुपये भी मिले।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे चोरी के मोबाइल फोन कम कीमत पर खरीदते थे। जब मोबाइल, पार्ट्स और बैटरी ज्यादा मात्रा में जमा हो जाते थे, तो वे उन्हें बंगाल ले जाकर अच्छे दाम पर बेच देते थे। उन्होंने बताया कि आज भी वे चोरी के खरीदे हुए मोबाइल और पार्ट्स बंगाल बेचने ले जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद एहसान सिद्दीकी (35), पुत्र अब्दुल रशीद, निवासी ब्लॉक रोड औराई, थाना औराई, जनपद भदोही और समीर (28), पुत्र असलम, निवासी ब्लॉक रोड औराई, थाना औराई, जनपद भदोही के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह, हेड कांस्टेबल संजय दूबे, हेड कांस्टेबल संतोष यादव, कांस्टेबल पवनेश कुमार राय, कांस्टेबल रामजी, कांस्टेबल प्रियांक परासर, कांस्टेबल शिवम और चालक एकलाख खां शामिल थे।
ख्5रू31 च्ड, 9ध्24ध्2026, श्रवनतदंसपेज छपजमेी भदोहीरू जल जीवन मिशन की समीक्षा में डीएम ने कार्यदायी संस्थाओं को लगाई कड़ी फटकार