National
चिल्ड्रेन एकेडमी के अन्दर दिन में महिला टीचर की गोली मारकर हत्या गोली कांड करने वाले नोजवान ने भी खुद को गोली से उड़ाया डॉ०रईस अहमद उस्मानी
लखीमपुर-खीरी, 21सितम्बर शहर के कलम दवात चैराहे के पास स्थित चिल्ड्रेन एकेडमी स्कूल में सोमवार करीब ११-३० बजे दिन में सनसनीखेज वारदात घटित हुई। जानकारी के मुताबिक मुहल्ला नौरंगाबाद निवासी २८ वर्षीय सऊद अन्सारी स्कूल में पहुंचा, और कम्प्यूटर शिक्षिका २६ वर्षीय निशात फातिमा से बातचीत करने लगा। बातचीत करते हुए दोनों साथ साथ दूसरी मंजिल पर गये। वहां बातचीत के दौरान में युवक ने तमंचे से निशात को गोली मार दी, और अगले ही क्षण सऊद ने भी अपनी कनपटी पर पिस्तौल से गोली दाग ली। दोनों की ही वहीं मौके पर ही मौत वाकय हो गई। घटना के समय स्कूल में करीब ३५० बच्चे मौजूद थे। गोलियों की आवाज से स्कूल में चीख पुकार और अफरा तफरी मच गई। सूचना पर डी एम अंजनी कुमार सिंह पुलिस कमिश्नर ख्याती गर्ग, सी ओ विवेक तिवारी समेत भारी पुलिस बल मौकय वारदात पर पहुंचा। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस वारदात के कारणों, युवक के स्कूल में प्रवेश और हथियार पहुंचने की बारीकी से जांच कर रही है। इस घटनाक्रम से स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था पर सचमुच में गम्भीर सवाल खड़े हो गए हैं