National
बारिश में बरगद का पेड़ गिरा, तीन कारें दबकर क्षतिग्रस्त जिला अस्पताल गेट नंबर-2 के पास हादसा, गनीमत रही टली जनहानि
इटावा। लगातार हो रही बारिश के बीच शनिवार को जिला अस्पताल के गेट नंबर-2 के पास कई साल पुराना बरगद का पेड़ अचानक भरभराकर गिर गया। पेड़ का भारी तना और डालियां नीचे खड़ी तीन कारों पर जा गिरीं, जिससे वाहन पेड़ के नीचे दब गए और क्षतिग्रस्त हो गए।
पेड़ गिरने की तेज आवाज से अस्पताल परिसर में अफरातफरी मच गई। हादसे के समय पेड़ के नीचे कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पेड़ गिरने से जिला अस्पताल के गेट नंबर-2 के पास कुछ समय के लिए आवागमन भी प्रभावित रहा। सूचना के बाद अस्पताल प्रशासन ने पेड़ को हटाने और उसके नीचे दबे वाहनों को बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू कराई। बारिश के दौरान अचानक पेड़ गिरने की घटना से अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सतर्कता बढ़ा दी गई।