बारा की जनसमस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी से मिले विधायक डॉ. वाचस्पति जनसमस्याओं के समाधान को मुख्यमंत्री से मिले डॉ. वाचस्पति, विकास कार्यों पर हुई चर्चा

प्रातःकाल एक्सप्रेस
बारा प्रयागराज। मंगलवार को विधानसभा बारा की विभिन्न जनसमस्याओं एवं क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर विधायक डॉ. वाचस्पति ने लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास, कालिदास मार्ग पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं और विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर मुख्यमंत्री से विस्तार से चर्चा की।
विधायक ने बताया कि विगत दिनों में विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों के भ्रमण के दौरान आमजन से प्राप्त फीडबैक एवं सामने आई समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष प्राथमिकता से रखा गया। मुख्यमंत्री ने समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनके शीघ्र समाधान तथा आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया।
विधायक मीडिया प्रभारी नीरज केसरवानी ने बताया कि इस अवसर पर यमुनापार भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला, कोरांव विधायक राजमणि कोल एवं करछना विधायक पीयूष रंजन निषाद भी मौजूद रहे।
विधायक डॉ. वाचस्पति ने कहा कि जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझना और उन्हें शासन तक पहुंचाकर समाधान की दिशा में कार्य करना ही जनप्रतिनिधि के रूप में उनका प्रमुख संकल्प है।
इस खबर को शेयर करें