National
बिना रायल्टी के ओवरलोड खनन सामग्री ले जा रहे 2 डम्पर वाहन को पुलिस ने किया सीज
चिलकाना। अवैध खनन के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना चिलकाना पुलिस ने बिना रायल्टी के खनन परिवहन कर रहे दो डम्पर वाहनो को सीज कर दिया। पुलिस ने वाहन को कब्जे मे लेकर थाना चिलकाना परिसर मे खड़ा किया। थाना चिलकाना प्रभारी अक्षय शर्मा ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन मे अवैध खनन के विरुद्ध जनपद पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम मे थाना पुलिस ओर राजस्व विभाग की टीम द्वारा चैकिंग अभियान के दौरान दभेड़ा कला मार्ग से 02 डंपर वाहनो को बिना रायल्टी के ओवरलोड खनन सामग्री ले जाते हुए पकड़ा। पुलिस ने डम्पर को खनन सामग्री समेत सीज कर दिया है। मामले मे नियमानुसार कार्यवाही करते हुए सम्बंधित विभाग को रिपोर्ट भेजी गयी।